Thursday, 2 January 2014

जब आपसे कोई पूछता  है कि आप  विवादित  क्यों  नहीं  है ,आप इतने  साफ सुथरे क्यों  है , बिना आरोपों  के कैसे इतना जीवन जी सके ,क्यों  नहीं लोगों ने आपकी निंदा  की  ,सभी  ने आपके बारे  में  भला  ही  क्यों कहा ,
आपने बिना किसी साथ  सहारे  कैसे गलत सुझावों ,निर्देशों ,मांगो  के बीच  अपने आप को बनाये  रखा , तब सचमुच मेरे पास कोई उत्तर नहीं होता।
पूछते  है उनके लिये स्वयं को निछावर कर  देने से आपको क्या मिला -तब सर झुका अपना आत्म  संतोष प्रकट करना ही श्रेयस्कर  है।
नई पीढ़ी  का भविष्य ,सम्मान , शील ,मेरे अपने बचे थोड़े से जीवन  से  बहुत  अधिक  महत्वपूर्ण  है।
आप सब  सुरक्षित है ,कोई आपके शील , सम्मान ,भविष्य पर अनावश्यक चोट  नहीं पहुचाये , यही कामना रहेगी। 

No comments:

Post a Comment