Friday, 7 February 2014

मिडास उतर आया है जमीं पर हर जगह , बढ़ गई है भीड़ ,
बिल्लियों ने भी अब हर खम्भा नोचना बंद कर  दिया है।

धृतराष्ट्र उतर आया है जमीं पर हर जगह , बढ़ गई है भीड़
संजयों ने अब  हर महाभारत देखना ही   बंद कर  दिया है।

दुःशासन  उतर आया है जमीं पर हर जगह,द्रौपदी बेचारी
कृष्ण ने अब स्खलित द्रौपदी चीर बढ़ाना बंद कर दिया है।

इसी भीड़ द्वारा कुचल दी जाउंगी, जान कर अब तो राधा,
नौ मन तेल होने के पहले ही नाच शुरू कर दिया करती है।   

No comments:

Post a Comment