Thursday, 23 August 2018

मुगलों और अंग्रेजों ने हमें हमारी ही नजर से गिराने का षड्यंत्र सोच समझ कर किया। हमारा आत्मबल कमजोर हुआ। अपने विरुद्ध अत्याचार को देख समझ कर भी हम उसका प्रतिकार नहीं कर सके, करने का साहस नहीं जुटा सके, विरोध तक न किया न करने का सोचा।
ऐसा ही कुछ कांग्रेस ने किया। कांग्रेस विरोधियों के आत्मबल पर कुठाराघात किया।
अब यह सब समझ में आने के बाद बी जे पी कर , करवा रही है।
कांग्रेस का आत्मविश्वास हरण महायज्ञ चल रहा है ।
कांग्रेस को थका देने का कुचक्र। कांग्रेस को दिशाभ्रम का शिकार करने का प्रयास। कांग्रेस को साधन, साध्य, विचार, विचारक, नेता, नेतृत्व , लक्ष्य , कार्यकर्ता, साहस विहीन कर देने की योजना पर काम हो रहा है।
इसी अस्त्र से आगे अनेक लक्ष्य वेधने का कार्यक्रम होगा।
कांग्रेस इसे शायद समझ नहीं पा रही।
यह कांग्रेस नहीं, कांग्रेसियत के खिलाफ आयोजन है।
कांग्रेस में ही भ्र्ष्टाचार , दुराचार, अनाचार, ब्यभिचार है या था ऐसा नहीं था, न है पर उसको जन जन तक समझा, दिखा, फैला, एक विश्वसनीयता का संकट पैदा किया जा रहा है कांग्रेस के खिलाफ।

No comments:

Post a Comment