भ्रष्टाचार से निजात के लिए आम लोग आगे आयें : जिला सत्र न्यायाधीश
दरभंगा 31 दिसम्बर 2011। दरभंगा जिले के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में वाद-विवाद प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार रतेरिया एवं जिला पदाधिकारी आर0 लक्ष्मणन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्थापना दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य अपने जिले की विरासत को सुरक्षित एवं उसे अक्षुण तथा विकसित करना है। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद का विषय अत्यन्त सामयिक है, जो भ्रष्टाचार पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण राष्ट्र के लोग भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु अपने-अपने तरीके से प्रयत्नशील एवं उद्वेलित हैं। भ्रष्टाचार एक ऐसी जटिल बीमारी है, जिससे निजात पाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद के द्वारा व्यक्ति अपनी मानसिकता को स्वस्थ्य एवं विकसित करने में सक्षम होता है।
प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले प्रतियोगी, शिक्षकों एवं सम्भ्रान्त लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह एक ऐसा मंच है, जिसके द्वारा हम जिले अध्यात्मिक, ऐतिहासिक, बौद्धिक परम्परा तथा उसकी विशेषताओं को जान पाते हैं तथा उसे और अधिक विकसित करने के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन हमसबों को गुरूत्तर दायित्व है, क्योंकि यह हमारे समाज को दीमक की तरह नष्ट कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी भ्रष्टाचार के उन्मूलन हेतु अपने विचार ओजस्वी तरीके से रखेगें।
प्रतियोगिता में आगत् अतिथियों का स्वागत् करते हुए उप विकास आयुक्त हुसैन युसुफ रिजवी ने कहा कि वाद-विवाद के द्वारा व्यक्ति अपने अभिव्यक्ति को व्यक्त करता है। वह समाज मृतप्राय है, जिसमें अभिव्यक्ति का भाव नहीं है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमित कुमार, द्वितीय स्थान शिवम कुमार तथा तृतीय स्थान बलराम कुमार ने प्राप्त किया है। तीनों प्रतिभागी महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं।
प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में प्रो0 बनारसी यादव, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग, ल0ना0मि0वि0वि0, डॉ0 रविन्द्र नारायण चौरसिया एन0एस0एस0 पदाधिकारी ल0ना0मि0वि0वि0, डॉ0 महेश चन्द्र मिश्र विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग मिल्लत कॉलेज तथा जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शंभू नाथ झा शामिल थे। इसके अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दरभंगा व्यवहार न्यायालय, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, नगर निगम के सचिव गोविन्द चौधरी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा के अतिरिक्त लगभग 35 की संख्या में प्रतिभागीगण, शिक्षकगण एवं संभ्रान्त नागरिक उपस्थित थे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में आगत् अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन जिला शिक्षा पदाधिकारी चन्द्रशेखर कुमार द्वारा किया गया तथा मंच संचालन रामबुझावन यादव द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment