Sunday, 11 June 2017

नेहरू ब्राह्मण , पटेल पटेल , अम्बेडकर दलित , जगजीवन दलित  यह सब बताया जा रहा है पचास वर्षों से।
गाँधी क्या थे , नई पीढ़ी को पूरा पूरा बता देने में  हर्ज ही क्या है ! 
अभी अभी जो ऊगा है वह अस्त भी यूँ अभी से ही होने लगा ,
मानो  या न मानो , जो अभी ही आया वह अभी से जाने लगा। 

Jagga Jasoos: Galti Se Mistake Video Song | Ranbir, Katrina | Arijit, Am...

धन छिपाया जाता है , ज्ञान बाँटा बताया जाता है। धन के लिये तिजोरी। विद्या के लिये विद्यालय। एक में केवल इनलेट , दूसरे में  केवल आउटलॉट।  एक कभी भरता नहीं , दूसरा कभी घटता नहीं। 


"चतुर बनिया" क्यों बोला
 बड़ा अनप्लीजेंट क्रूड है।
आओ मैं बताता हूँ ,
क्या बोलो ?

हाँ , अब बोलो - भारत  तेरे टुकड़े होंगे ;
देखो कितना सुरीला लगता है !
फिर से बोलो - भारत तेरी बर्बादी तक
देखो , इसके बिना कितना सूना लगता है!!

Saturday, 10 June 2017

रोटी कपड़ा मकान के लिये चले हम आज स्मार्ट फोन , टावर और वाई फाई तक तो  पहुंचे है ।
खुले में निपटते हम , गोबर चुनता बचपन ,अभी भी वहीं ,हम तो उनकी बेवफाई तक पहुंचे  है। 
एक बार अनुशासन लाने का प्रयास हुआ था ,
अनुशासन आया की नहीं , पर सब ने मिल बदल ही डाला। 
फिर वही प्रयास किया जा रहा है 
फिर वही हुआ चाहता है। 
हम अनुसार शासन के नहीं 
शासन हमारे अनुसार चाहिए। 
हमें अनुशासन मत सिखाओ !
शासन को अनुसरण सिखाओ !