Tuesday, 31 March 2015

जनमना ,उगना ,बढ़ना ,बस इतना ही तो है
पर यही तो सारी उम्र सीखना ,इतना ही तो है

हर कदम जिन्दगी को आँख दिखाते हालात
इन्हीं हालात से रु बरु , बस इतना ही तो हे

इस दरम्यान क्या औ कैसे गुजरा है हम पर
जुबान नहीं ,आँखें कहेगी  बस इतना ही तो है  , 
उगे हम ,जब लगे बदने  तो जरूरत इल्म की हुई
तालीम हमें इल्म हुनर , तमीज़ ,तहजीब की हुई
पर न जाने कहाँ से चले आये ये सारे बेअदब ऐब
जड़ें इनकी जो तलाशी  तो सरजमीं अपनी ही थी .
अब वक्त इन्हें काबू में रखने में लग रहा बेवजह
उसी वक्त आगाह आपने किया होता ,बस इतना 
गलतियाँ हमने ही की है - भरेंगे तो हम ही .
बस पश्चाताप ही हमारे अधिकार में हैं .
शायद दण्ड का परिमार्जन हो ही जाये . मात्रा कुछ कम हो ही जाये .
कौन सी बात तुम्हें पसन्द आई थी ,आज तक मैं न जान पाया
तुमने मुझे अपना बना ही लिया है ,फकत इतना न मान पाया .

हुँकार युग की तो मैं हूँ नही ,झंकार घुन्घुरुओं की न  बन पाया
लक्ष्य आज भी सामने है, प्रत्यंचा चढ़ी धनुष की टंकार बन पाया . 

जिला जज व परिवार न्यायालय के न्यायाधीश ने ग्रहण किए कार्यभार

Publish Date:Mon, 30 Mar 2015 07:36 PM (IST) | Updated Date:Mon, 30 Mar 2015 07:36 PM (IST)
जिला जज व परिवार न्यायालय के न्यायाधीश ने ग्रहण किए कार्यभार
संवाद सूत्र, किशनगंज : सोमवार को मुख्य न्यायाधीश एल नरसिम्हा रेड्डी की उपस्थिति में किशनगंज के प्रथम जिला जज पद पर रमेश कुमार रेतरिया व प्रथम परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर श्याम बिहारी राय ने पद भार ग्रहण किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित थे।
विधि संवाददाता, किशनगंज : किशनगंज जिले में नव पदस्थापित जिला जज रमेश कुमार रेतरिया ने कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न न्यायालयों के निरीक्षण किए। इस दौरान जिला जज के आंख के सामने से हाथों में हथकड़ी डालकर एक कैदी को पुलिस के ले जाते हुए देखा। इस समय जिला जज सीजेएम बीएन मिश्रा के अदालत के पास पहुंच चुके थे। मौके पर तुरंत हथकड़ी खुलवा कर पुलिस को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करेंगे। गौरतलब है कि यह कृत्य उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। जिला जज सीजेएम न्यायालय से बाहर निकल रहे हैं। सामने व्हील चेयर पर एक बुजुर्ग है। जिसे सुरक्षा कर्मी आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। जिला जज श्री रेतरिया ने सुरक्षा कर्मियों से ऐसा नहीं करने का संकेत देते हुए बागवान के प्रति हमदर्दी व्यक्त की। न्यायिक कार्यो के सिलसिले में दूर-दराज से आए बुजुर्ग व महिलाओं के प्रति भी मानवीय संवेदना व्यक्त की और इशारा से काम करते रहने भाव व्यक्त किए। जिला जज श्री रेतरिया ने एडीजे अम्बरीस कुमार तिवारी, एसडीजेएम पुष्पम कुमार झा, मुंसिफ सह न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य सुमन, न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक रंजन, प्रवाल दत्ता व रूम्पा कुमारी के न्यायालय के अलावा जिला नजारत, नकल खाने आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर ध्यान रखने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए। इससे पूर्व जिला जज ने न्यायालय परिसर में स्थित कैदी हाजत के अंदर जाकर विचाराधीन कैदियों से अलग से करीब दस मिनट तक मिले। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों को उन्होंने दूर रखा। बाद में जिला जज ने बार एसोसिएशन भवन व जिला अधिवक्ता संघ भवन जाकर अधिवक्ताओं से मिले।
आज मुझे जी लेने दो जी भर कर 
दौड़ लेने दो दम भर कर हांफने तक 
की मैं कल शायद आराम कर  रहा हूँगा