Thursday, 1 January 2015

जो तुम आ जाते बस एक बार
देख तुम्हे लेता बस यूँ एक बार
तुम्हारे न आने का दर्द न रहता
जो तुम आ जाते बस एक बार 
मरोगे तो तुम हर तरह से .बस  तुम्हारा मरना ही सत्य है . आज या अभी , कल या कभी -- पर मरोगे .
लड़ते हुए मरना एक मार्ग है . युद्ध करना और और मरना भी एक मार्ग है . मरने का विकल्प तुम्हें चुनना है .

तुम विवादों से डरते क्यों हो ?.तुम्हारे पहले क्या विवाद नहीं थे ?. तुम्हारे बाद क्या विवाद नहीं रहेंगे ?. तुम विवादों को जन्म नहीं दोगे तो क्या विवाद नहीं पैदा होंगे ? क्या जो विवाद तुम्हारे पहले पैदा हुए हैं वे समय के साथ सुलझा नहीं लिए गये ?
क्या विवादों को सुलझाने का लगभग एक क्रम सा नहीं चलता आ रहा है  ?.
स्वयं को विवाद का कारण बनने दो . किसी विवाद के केंद्र में आने की हिम्मत तो  करो .
विवाद ही तुम्हारी परीक्षा होंगे . विवाद ही तुम्हारी कसौटी होंगे .विवाद ही तुम्हे प्रमाणित करेंगे .
विवाद का होना या न होना ही तुम्हारे होने या न होने का प्रमाण होंगे .
 विवाद ही क्रिया है .विवाद ही प्रतिक्रिया है .
विवाद है तभी तो तुम हो .तुम हो तभी तो विवाद है .
Emotions,words,slogans never go very long. Never play with them alone 
Extempore writings, orations , communications have their own hazards but then they are natural, unedited and if coming from a reliable pre-tested source, these are of immense value ---
---- these extempore oozing thoughts are not artificially packed and can be very good raw material for so many chains of probabilities, remedies, writings , discussions.
They are not tailor made.These are raw precious stones-- give them the shape you or any one like and use it as per choice and convenience. 
Your skill to pick , use and place those will determine the relative value of those thoughts and your own ability
Nothing is for or against or free or fair or unfair , It all depends on view point and vision- angle of analysis
तुम्हारे दर्द में मेरा भी हिस्सा है ,ख़याल रहे.