![]() |
| Ramesh Kumar Rateria, Former Chairman Commercial Taxes Tribunal, Patna; former Director Bihar Judicial Academy, Former District & Sessions Judge. |
Sunday, 26 May 2024
Sunday, 5 May 2024
शरद पवार कमरे में बैठे हैं तभी ऊध्दव ठाकरे मुंह उठा कर चले आते हैं।
शरद पवार बिना सोफे से उठे तुरंत हाथ बाहर की तरफ दिखाकर कहते हैं जाओ तुम बाहर इंतजार करो।फिर खिसिया कर मुंह बनाकर उद्धव ठाकरे कहते हैं मैं बगल के कमरे में आपका इंतजार कर रहा हूं।
अपनी इतनी घनघोर बेइज्जती ये बंदा करवा रहा है दो पैसे की इज्जत नहीं रही इसकी।
सोचिए जब बीजेपी के साथ था तब किस तरह से बीजेपी पर दादागिरी करता था और आज इसकी हालत देखिए।
Saturday, 4 May 2024
Monday, 29 April 2024
लिखना है?
तो लिखो उस कुतिया की आँखों के बारे में जिसके पिल्ले का धड़ सड़क से गुज़र रहे टायरों में थोड़ा-थोडा चिपक चिपक कर साफ़ हो रहा है!
लिखो उस शर्मिंदा हिजड़े के नाक के पसीने के बारे में जो सब कुछ होना चाहता है सिवाय एक हिजड़े के!
तुम लिख सक
ते हो उस जवान हाथ की कंपकंपाहट जो ब्लेड लिए नस का॰टने के नफे-नुक्सान को तौल रहा है!
कभी लिखकर देखो उस चिड़िया के फडफडाते परों के बारे में जो एक चील को अपने सामने से अपना बच्चा दबोचते हुए देख रही है!
या लिखो उस मुर्गे के कानों के बारे में जो ध्यान से सुन रहे हैं दो ग्राहकों की झटके और हलाल की डिबेट!
तुम लिखो एक झोपड़ी में रात भर चली फुसफुसाती अन्ताक्षरी को जो टूटी छत से पानी टपकने की वजह से हो रही है!
किसी दिन उतार दो पन्ने पर, उस विकलांग की शर्म जिसने बाथरूम पहुँचते पहुँचते फर्श पर टट्टी कर दी है!
तुम लिख कर देखो उस बाँझ आँख की चमक जिसे वाश-बेसिन में पड़ी उलटी में एक उम्मीद की रंगोली दिख रही है!
चाहो तो उस ट्यूब-बेल की मोटी धार के बारे में लिख सकते हो, जो कुछ नंगे बच्चों के पिछवाड़े को चूम कर धान को सुनहरा बना रहे हैं!
लिखो शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग की रेलिंग पर खड़े एक हारे नौजवान की उड़ान, जो वो बस लेने वाला है!
तुम लिखो आसमान में बिन-मौसम काले बादल देखते हुए एक किसान की बेबसी और वहीँ थोड़ी दूर पर खेत में मिल रहे एक नए जोड़े के चेहरे की बूँदें!
या लिखो शमशान में एक कंधे पर गोल घूम रहे घड़े के छेद से गिरते पानी की छींटें जो सामने पड़ी आग में किसी को जगाने की कोशिश कर रही हैं!
लिखो सब कुछ जो लिखना है मगर एक पतिविहिन औरत की दास्तान भी लिखो जिसके सारे सपने एक पल में धाराशाही हुए होंगे ,जब उसकी चूड़िया तोड़ी गई होगी,मांग का सिन्दूर मिटाया गया होगा......
लिख सकते हो तो लिखो उस बच्चे के भरोसे के बारे में जो छत से गोल घूम कर बस कूदने वाला है कि शक्तिमान आएगा!
और उन दोस्तों की ठिठोली के बारे में भी जिन्हें लग रहा है कि ये सिर्फ मज़ाक है!
लिखो दूर पहाड़ से बड़े शहर आई अकेली उस बुढिया के बारे में जिसे अस्पताल में अकेले इलाज कराना, एक पूरा जंगल काटने से ज्यादा कठिन लग रहा है!
लिखो उस भिखारी की फैली पुतलियों और अचानक उठे दर्द के बारे में जो सामने से आती एक बड़ी गाड़ी को देखकर बढ़ गया है!
लिखो उस रिश्तेदार के भेडिये जैसे दांतों के बारे में जो एक लड़की को कमरे में अकेले सोते हुए देखकर लार चुवा रहे हैं!
लिखो किसी गार्ड की बोरियत का बहीखाता जिसमे सुबह से एक हजार कार और दो हजार मोटरसाइकिल का डेबिट क्रेडिट हो चूका है!
लिखो कुछ ऐसा जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया! लिखो क्यूंकि तुम्हारे पास बहुत सी कहानियाँ है आत्मा के हिडन फोल्डर में!
लिखो,जिसको पढ़कर कोई वाह-वाह न करे!
लिखो कि तुम्हारे लिखे का चर्चा न हो! लिखो बस कि अभी बहुत कुछ लिखना है तुम्हे!
Saturday, 9 March 2024
भाय ( भाई) की शून्यता.........
भाय के जाने की शून्यता,
निश्चिंतता का गहरा अंधकार,
पर साथ है तेरा,
मेरे जीवन की ज्यों की सूर्य का तेज।
भरोसे की छलांग,
हर मुश्किल में जिनके हौसले लगाई,
आपका विश्वास, मेरे सपनों को जीने की बात,
मुझ पर किया हुआ एहसानहै,
हर कठिनाई में बना रहा साथ आपका, यह उपकार।
आपका स्नेह, साथ बि, ताए हर पल।
संघर्षों के सफर, कोर्ट, गतिविधियों में शामिल होने का आदेश,
वो हाथ पकड़ कर पास बिठाना,
"माथा आँगां कर" कह मेरे सिर को सहलाना।
जबान खोल, कोई नेवता तो नहीं देगा,
डरा मत कर, डरेगा तो लोग और डरायेंगे
यह सब कह हिम्मत बढ़ाना.
लगा जैसे आपने मान लिया आज ही है अन्त की घड़ी।
भाई तो हैं सभी पर भाय अब कोई नहीं,
दुख तो है ही आपके जाने का,
पर आपके जीवन का स्थापित मानदंड,
प्रेरित करता है हमे चलने को।
भाई ( भाय ) के आदर्श और उद्देश्य की पूर्ति के लिए जीना
भाय के विप्लवी, सहयोगी मिजाज को समाहित करना।
भाई ( भाय )का जाना, जीवन की नई कहानी,
साथ है सच्चा विश्वास, चिर सजीव यह याद।
शब्दांजलि 🙏
Sunday, 26 November 2023
*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*26- नवम्बर- रविवार*
👇
*=============================*
*1* भाजपा पर भरोसा तेलंगाना को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा', PM बोले- कांग्रेस और बीआरएस से रहना होगा सावधान
*2* चुनाव आयोग के अनुसार छिटपुट हिंसा और ईवीएम की खराबी की घटनाओं के बीच राजस्थान में शनिवार 12:15 बजे तक प्रदेश में 74.13% मतदान दर्ज किया गया। मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। बांसवाड़ा व हनुमानगढ़ जिलों में सर्वाधिक 81 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। सबसे कम पाली जिले में 65.12 प्रतिशत मतदान हुआ
*3* राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद वसुंधरा राजे ने कहा कि रेगिस्तानी राज्य के लोगों ने (भाजपा) को गले लगा लिया है और कांग्रेस के झूठे वादों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां कमल जरूर खिलेगा
*4* नागौर जिले में हुआ 71.89 प्रतिशत मतदान, परबतसर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, दिग्गजों ने डाला वोट
*5* राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है. कांग्रेस का लक्ष्य सत्तारूढ़ पार्टी को हर पांच साल में सत्ता से बाहर करने के रिवाज को खत्म करना है, जबकि भाजपा अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में वापसी करना चाहती है. सूबे में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी
*6* मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो चुका है। अब केवल तेलंगाना में मतदान होना शेष है। इन राज्यों के चुनाव प्रचार के दौरान यह बात और उभरकर सामने आई कि मतदाता राजनीतिक दलों के प्रलोभन का शिकार बनने के लिए तैयार है।
*7* इससे भी खराब बात यह है कि वह न तो प्रत्याशी की छवि पर गौर करता है और न ही उसके दल की नीतियों की। वह यह अधिक देखता है कि उसे क्या-क्या मुफ्त मिलने वाला है? वास्तव में इसी कारण रेवड़ी संस्कृति तेजी के साथ फल-फूल रही है। विभिन्न दल मतदाताओं को तरह-तरह की सुविधाएं और वस्तुएं ही मुफ्त देने की घोषणा नहीं करते, बल्कि वे उन्हें नकद राशि देने के भी वादे करते हैं।
*8* कोई भी दल यह बताने को तैयार नहीं कि वे मुफ्त वस्तुएं, जैसे कि स्कूटी, लैपटाप, मोबाइल, सोना, मुफ्त बिजली, पानी, बस यात्रा समेत अन्य वस्तुएं और सुविधाएं देने के जो वादे कर रहे हैं, उन्हें पूरा कैसे करेंगे? वास्तव में यह वह सवाल है, जो मतदाताओं को करना चाहिए। वह यदि यह सवाल नहीं करता तो लालच और फौरी लाभ के कारण ही.

